सोने और चांदी की कीमतों में आज वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया]
सोने-चांदी के दाम में आज 27 अप्रैल को बढ़त है। एक किलो चांदी 278 रुपए महंगी होकर 2,44,103 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,43,825 रुपए प्रति किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 16 रुपए महंगा होकर 1,51,495 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले 23 अप्रैल को इसकी कीमत 1,51,479 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।