शेयर बाजार 639 अंकों की बढ़त पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज 27 अप्रैल को बढ़त रही। सेंसेक्स 639 अंक की तेजी के साथ 77,304 पर बंद हुआ। निफ्टी में 195 अंक की बढ़त रही है। आज ऑटो, IT, मेटल, मीडिया और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। जिसे सकारात्मक वैश्विक संकेतों और खरीदारी से समर्थन मिला। बाजार में इस तेजी के पीछे विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कच्चे तेल में नरमी और सकारात्मक वैश्विक संकेत रहे।