नकली सामान बनाने वाली चीन की सात कंपनियों पर जुर्माना

नकली सामान बनाने वाली चीन की सात कंपनियों पर जुर्माना

भोपाल [ महामीडिया] 

चीन के खाद्य वितरण क्षेत्र में एक ऐसा 'अदृश्य' घोटाला सामने आया है जिसने तकनीक और भरोसे की नींव हिला दी है। एक प्लास्टिक के फूल वाली मामूली शिकायत ने जब जांच का रूप लिया तो 67 हजार ऐसी दुकानों का सच सामने आया जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं था। प्रशासन ने इस मामले में कठोर रुख अपनाते हुए 7 प्रमुख डिलीवरी कंपनियों पर 44,000 करोड़ का जुर्माना ठोका है। इस घोटाले की शुरुआत एक ग्राहक की शिकायत से हुई जिसने ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था। केक खाने के दौरान ग्राहक ने पाया कि सजावट के लिए इस्तेमाल किए गए फूल असली नहीं बल्कि प्लास्टिक के थे। जब अधिकारियों ने उस दुकान के पते की जांच की तो वहां कोई रेस्तरां मिला ही नहीं। यहीं से 'घोस्ट वेंडर्स' के एक विशाल नेटवर्क का खुलासा हुआ। । यह कार्रवाई 67,000 से अधिक अनधिकृत वेंडर्स के खुलासे के बाद की गई है।

 

 

सम्बंधित ख़बरें