म.प्र.के महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया वर्ष में दो बार होगी

म.प्र.के महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया वर्ष में दो बार होगी

भोपाल [ महामीडिया] 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब नए शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के कॉलेजों में दो बार प्रवेश का अवसर मिलेगा। नई व्यवस्था में मई से जुन और नवंबर से जनवरी तक दो बार नामांकन प्रक्रिया संचालित की जाएगी। पहले प्रवेश को जुलाई सत्र कहा जाएगा और दूसरे को जनवरी सत्र। कॉलेजों में कक्षाएं एक जुलाई से प्रारंभ होंगी। दूसरे सत्र के लिए नामांकन नवंबर से दिसंबर के बीच लिए जाएंगे। इनकी पढ़ाई जनवरी से शुरू होगी। विभाग ने प्रवेश की यह नीति एमपी बोर्ड की दो बार की परीक्षा को देखते हुए तैयार की है। ताकि विद्यार्थियों की महाविद्यालयों की पढ़ाई बाधित न हो। प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रवेश की नई प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग  ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें