नर्मदापुरम ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में पांच लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] नर्मदापुरम जिले में आधी रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने झकझोर कर रख दिया है । टवेरा कार और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोग घायल हैं । हादसा नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास हुआ हैं । टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं ।यह घटना उस समय हुई जब कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। शुभम मोरप्पा पिता सुखराम (18), निवासी महेंद्रवाड़ी,. विनीत यादव पिता मोहन यादव (22), निवासी महेंद्रवाड़ी, साहिल यादव पिता हरगोविंद यादव (19), निवासी महेंद्रवाड़ी, हरि सिंह पिता गणेशराम यादव (57), निवासी महेंद्रवाड़ी, संतोष प्रजापति पिता मंगल सिंह प्रजापति, निवासी ठाकुर मोहल्ला (माखननगर) की हादसे में मौत हुयी है।