देश के सात नगरों मे सर्वाधिक गर्मी

देश के सात नगरों मे सर्वाधिक गर्मी

भोपाल [ महामीडिया] 

भारत के अधिकतर राज्यों में अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच बना हुआ है। राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तापमान 46°C के पार चला गया है। महाराष्ट्र के अकोला में तापमान सबसे ज्यादा 46.9°C रहा। इसके बाद अमरावती (महाराष्ट्र) में 46.8°C, बांदा (UP) में 46.6°C, वर्धा (महाराष्ट्र) और बाड़मेर (राजस्थान) में 46.4°C, जैसलमेर (राजस्थान) और यवतमाल (महाराष्ट्र) में 46°C तापमान रहा। भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है और दुनिया के 100 सबसे गर्म नगरों में से लगभग 92 नगर भारत के हैं।

सम्बंधित ख़बरें