म.प्र.विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज
भोपाल [ महामीडिया] महिलाओं के सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और इसके हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है। सत्र का मुख्य मुद्दा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा रहेगा। लोकसभा में इस अधिनियम से संबंधित संशोधन विधेयक के गिरने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर संसद में इस विधेयक का विरोध किया, जो नारी शक्ति का अपमान है। इसे लेकर भाजपा निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।