पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों मे भारी बारिश की चेतावनी
नवीनतम
पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों मे भारी बारिश की चेतावनी
2026-04-27
भोपाल [ महामीडिया]
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।