ऑयल इंडिया को लीबिया में गैस का भंडार मिला
भोपाल [ महामीडिया] ऑयल इंडिया लिमिटेड ने दक्षिण पश्चिमी लीबिया में स्थित बहुत अधिक संभावनाओं वाले गदामेस बेसिन के ऑनशोर एक्सप्लोरेशन ब्लॉक क्षेत्र 95/96 में एक महत्वपूर्ण हाइड्रोकार्बन खोज की घोषणा की है।
ऑयल इंडिया की इस भारतीय कंसोर्टियम ब्लॉक में 25% हिस्सेदारी है। यह ब्लॉक लगभग 6,630 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जिसमें आठ खोजी कुओं की खुदाई करने की प्रतिबद्धता शामिल है। यह इस क्षेत्र में कंपनी की पांचवीं खोज है। यह खोज ऑयल इंडिया की विदेशी अन्वेषण रणनीति और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।