नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों की दमदार दावेदारी

नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों की दमदार दावेदारी

भोपाल [ महामीडिया] भारतीय खिलाड़ियों ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट के 7वें राउंड में वापसी की है। सोमवार रात आर. प्रज्ञानानंदा ने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा को हराकर तीन अंक हासिल किए। वहीं विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने वेस्ली सो के विरुद्ध टाईब्रेक जीतकर 1.5 अंक हासिल किए।एक दिन पहले छठे राउंड में भारतीय ग्रैंड मास्टर्स को पराजय झेलनी पड़ी थी। फिलहाल, आर. प्रज्ञानानंदा और दिव्या देशमुख खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। गुकेश ओपन कैटेगरी के सबसे निचले पायदान पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें