भारत के हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में निवेश बढ़ा
भोपाल [ महामीडिया]
अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम ने भारत में निवेश के लिए कई नए क्षेत्र के अवसर निकाले हैं। पिछले वित्त वर्ष भारत में 5.4 अरब डॉलर निवेश करने वाला आईएफसी हरित हाइड्रोजन, रसायन और भारी परिवहन पर ध्यान केंद्रित करेगा। भारत में हरित हाइड्रोजन में आईएफसी का यह पहला निवेश है। नीतिगत महत्त्वाकांक्षाओं, बेहतर अर्थव्यवस्था और निजी क्षेत्र के उभरने के साथ भारत का हरित हाइड्रोजन क्षेत्र एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। आईएफसी ने वर्ष 2021-22 में प्रति वर्ष 1.3 अरब डॉलर के नए निवेश से आगे बढ़ते हुए पिछले वित्त वर्ष में 5.4 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत के हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में हाल के वर्षों में भारी निवेश आया है। सरकार ने ₹19,744 करोड़ का शुरुआती बजट निर्धारित किया है। इसका लक्ष्य 2030 तक सालाना 5 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन क्षमता हासिल करना और वैश्विक मांग का 10% हिस्सा पाना है।