आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच
भोपाल [ महामीडिया] न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम साढ़े 7 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें पहले ही मोहाली पहुंच चुकी हैं। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है ।