जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची तीन दिवसीय भारत दौरे पर
भोपाल [ महामीडिया] जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची आज बुधवार को तीन दिन के भारत दौरे के लिए टोक्यो से नई दिल्ली रवाना हो गईं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा है। भारत पहुंचने के बाद ताकाइची भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता निवेश, व्यापार, सेमीकंडक्टर और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।यह दौरा 1 से 3 जुलाई तक चलेगा।