महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री में 23 प्रतिशत की वृद्धि

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री में 23 प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया] महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण व्यवसाय ने मई 2026 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े घोषित किए हैं। मई 2026 में घरेलू बिक्री 47,845 यूनिट रही जबकि मई 2025 में यह 38,914 यूनिट थी जो पिछले वर्ष की तुलना में 23% की वृद्धि दर्शाती है। मई 2026 के दौरान ट्रैक्टरों की कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात) 49,695 यूनिट रही जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 40,643 यूनिट थी। इस माह के दौरान निर्यात 1,850 यूनिट रहा। महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। यह 15 HP से लेकर 74 HP तक के 60 से अधिक ट्रैक्टर मॉडल बनाती है।

सम्बंधित ख़बरें