नवीनतम
भारतीय वैदिक संस्कृति का प्रसार हमारा कर्तव्य : ब्रह्मचारी गिरीश जी
भोपाल [ महामीडिया ] महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय के दो दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आज समापन हुआ जिसमें विभिन्न राज्यों के 214 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समापन समारोह में पुरस्कारों की घोषणा करते हुए वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि "इस वर्ष से हमने छोटे बच्चों को राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव शुरू करके बहुत ही अच्छा कार्य किया है। आज और कल हमने इन बच्चों का जो प्रदर्शन देखा इससे ऐसा लगता है कि इन छोटे बच्चों में आगे चलकर भारतीय वैदिक संस्कार पुष्पित और पल्लवित होंगे ।
ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि इस सांस्कृतिक महोत्सव में 250 से अधिक बच्चों ने अपना -अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिससे हमारे विद्यालयों का भी टेस्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी ने वर्ष 1971 में पूरी दुनिया में वह पृष्ठभूमि रख दी थी जिससे पूरे विश्व में भारतीय वैदिक संस्कृति निरंतर आगे बढ़ रही है इसलिए हम सभी को उनका अनुसरण करते हुए निरंतर आगे बढ़ाना होगा।
कमल समूह के सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान महर्षि विद्या मंदिर बालाघाट एवं दूसरा स्थान महर्षि विद्या मंदिर तिरुलनावलई ने प्राप्त किया है जबकि गेंदा समूह में प्रथम स्थान महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय अलीगढ़ एवं दूसरा स्थान महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय शहडोल को प्राप्त हुआ है। इसी तरह कमल समूह में सामूहिक गायन प्रतियोगिता का प्रथम स्थान महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हरिद्वार एवं द्वितीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर हैदराबाद ने प्राप्त किया है। इसी प्रतियोगिता में गेंदा समूह में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय जोरहाट को प्राप्त हुआ हैI सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता के गेंदा समूह ने प्रथम स्थान महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय रंगिया गुवाहाटी जबकि दूसरा स्थान महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय खरगोन को प्राप्त हुआ है। सोलो डांस के कमल समूह में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय जोरहाट ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद को दूसरा स्थान मिला है। सोलो डांस प्रतियोगिता के गेंदा समूह ने महर्षि विद्या मंदिर लालमाटी गुवाहाटी ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए दूसरा स्थान महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय रायपुर ने प्राप्त किया है। फैंसी ड्रेस के कमल समूह में प्रथम स्थान महर्षि किड्स होम अयोध्या नगर भोपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए दूसरा स्थान महर्षि विद्या मंदिर जोरहाट में प्राप्त किया है। इसी प्रतियोगिता के गेंदा समूह में प्रथम स्थान महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय जबलपुर प्रथम ने प्राप्त करते हुए महर्षि विद्या मंदिर यमुनानगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है I चित्रकला प्रतियोगिता में गेंदा समूह ने महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय बालाघाट ने प्रथम स्थान एवं दूसरा स्थान महर्षि विद्या मंदिर गोटन नगर गुवाहाटी को प्राप्त हुआ है। पेंटिंग प्रतियोगिता के कमल समूह में प्रथम स्थान महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय बालाघाट एवं दूसरा स्थान महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय रतनपुर भोपाल ने प्राप्त किया है। रामचरितमानस एवं श्रीमद् भागवत गीता वाचन प्रतियोगिता में कमल समूह में महर्षि विद्या मंदिर हैदराबाद को प्रथम स्थान एवं महर्षि विद्या मंदिर नोएडा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है जबकि इसी प्रतियोगिता में गेंदा समूह के प्रथम स्थान पर महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद एवं दूसरे स्थान पर महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय लाल माटी गुवाहाटी के छात्रों ने परचम लहराया है।
महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सात रीजन के 33 महर्षि विद्यालय के 214 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं को दो वर्गों में विभाजित किया गया था जिसके अंतर्गत "कमल" वर्ग में कक्षा एक और दो के विद्यार्थी "गैंदा" वर्ग मैं कक्षा तीन, चार और पांच के विद्यार्थियों को रखा गया था।
कार्यक्रम में महर्षि विद्यालय समूह के निदेशक संचार एवं जनसंपर्क विजय रत्न खरे,सयुंक्त निदेशक संचार एवं जनसंपर्क श्रीमती रीता प्रकाशम जी साहित अन्य निदेशगण उपस्थित थे ।
महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के-दूसरे दिन का शुभारंभ महर्षि संस्थान की परंपरा अनुसार गुरु परंपरा पूजन और स्वागत गीत से प्रारंभ हुआ ।यह दो दिवसीय कार्यक्रम 8 अक्टूबर से प्रारंभ होकर आज 9 अक्टूबर पुरस्कारों की घोषणा तक चला ।