मैहर जिले में खसरा फैला
भोपाल [ महामीडिया]
मैहर जिले में खसरा का प्रकोप तेजी से फैल रहा है जिसके कारण कई बच्चों के संक्रमित होने व कुछ मासूमों की मौत की दुखद घटनाएं सामने आई हैं । मुख्य रूप से अजमाइन गांव इसके गंभीर केंद्र के रूप में उभरा है । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों और आंगनबाड़ियों को बंद करने और मेडिकल टीमों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं । मैहर के अलावा सतना, नागौद और मझगवां में भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं जबकि अजमाइन गांव में इसका सबसे बड़ा प्रकोप देखा गया है । मैहर में मीजल्स के बढ़ते मामलों के बीच एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। क्षेत्र में अब तक 6 बच्चों में मीजल्स संक्रमण की पुष्टि होने से प्रशासन और स्वास्थ्य अमले की चिंता बढ़ गई है।