मानसून 12 राज्यों तक पहुंचा

मानसून 12 राज्यों तक पहुंचा

भोपाल [ महामीडिया] देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। रविवार तक मानसून 12 राज्यों तक पहुंच गया है। इसने पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया है।मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। मानसून ने पूर्वोत्तर के राज्यों (असम, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा) सहित केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश को कवर कर लिया है।  केरल, कर्नाटक, और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में मानसून के प्रभाव से मूसलाधार बारिश हो रही है। 

सम्बंधित ख़बरें