पाकिस्तान ने 50 साल बाद दूसरे देशों को शराब बेचना शुरू किया
भोपाल [ महामीडिया] कर्ज से जूझ रहे पाकिस्तान ने 50 साल बाद फिर से दूसरे देशों को शराब बेचना शुरू कर दिया है। देश की इकलौती लोकल कंपनी मरी ब्रूअरी ने अप्रैल 2026 में ब्रिटेन, जापान, पुर्तगाल और थाईलैंड जैसे देशों को बीयर और अन्य अल्कोहलिक ड्रिंक्स निर्यात की हैं। अभी शुरुआत में विदेशों में नेटवर्क बनाया जा रहा है और आगे चलकर उत्पादन बढ़ाने की योजना है। पाकिस्तान में मुस्लिम आबादी के लिए करीब 50 साल पहले इस्लामिक नियमों का हवाला देकर शराब पर प्रतिबन्ध लगाया गया था। इसके बाद शराब का निर्यात भी बंद हो गया था हालांकि पाकिस्तान में गैर-मुस्लिमों के लिए कुछ छूट थी।