नवीनतम
पुरुषोत्तमी एकादशी आज
नई दिल्ली (महामीडिया): आज गुरुवार को अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे परमा, पुरुषोत्तमी या कमला एकादशी भी कहते हैं। अधिक मास में होने के कारण ये व्रत तीन साल में एक बार आता है। अब ये व्रत 9 अप्रैल 2029 को आएगा।
धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत से पाप, दुख और दरिद्रता दूर होती है। इस दिन भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा, व्रत, दान, जप, भजन और रात में जागरण किया जाता है।
भविष्योत्तर पुराण के एकादशी माहात्म्य नाम के अध्याय में इस व्रत का जिक्र किया गया है। वैष्णव परंपरा में प्रचलित कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को अधिक मास के कृष्ण पक्ष की इस एकादशी का नाम, विधि और महत्व बताया था। कथा के भीतर कौण्डिन्य ऋषि ने सुमेधा ब्राह्मण और उनकी पत्नी पवित्रा को यह व्रत करने की सलाह दी थी।
सुबह स्नान कर भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प करें। इस दिन भगवान विष्णु के पुरुषोत्तम रुप की पूजा करने का विधान है। इस रूप में भगवान की चार भुजाएं होती है। जिनके हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म रहते हैं।
पूजा में दीप, धूप, पुष्प, तुलसी और नैवेद्य अर्पित करें। दिनभर संयम रखें। सेहत का ध्यान रखते हुए फलाहार या निर्जल व्रत किया जा सकता है। शाम को विष्णु सहस्रनाम, गीता, एकादशी कथा या भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें। रात में भजन-कीर्तन और जागरण का भी महत्व बताया गया है। द्वादशी पर पारण करें और जरूरतमंदों को दान दें।