ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता रुकी

ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता रुकी

भोपाल [ महामीडिया] ईरान ने अमेरिका के साथ सीजफायर वार्ता फिलहाल रोक दी है। तेहरान ने कहा है कि जब तक लेबनान में इजराइली हमले नहीं रुकते तब तक मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। ईरान का कहना है कि लेबनान में शांति बनाए रखना सीजफायर की अहम शर्तों में शामिल था। लेकिन अब लेबनान समेत कई मोर्चों पर इस समझौते का उल्लंघन हो रहा है।ईरान ने गाजा और लेबनान में इजराइल की सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने और लेबनानी क्षेत्र से इजराइली सेना की पूरी वापसी की मांग की है। तेहरान का कहना है कि जब तक इन मुद्दों पर उसकी और उसके सहयोगियों मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक बातचीत दोबारा शुरू नहीं होगी।

सम्बंधित ख़बरें