एमपी, यूपी सहित 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

एमपी, यूपी सहित 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली (महामीडिया):  देश में मानसून की एंट्री के साथ ही कई अलग- अलग राज्यों में बारिश शुरू हो चुकी है। सबसे पहले मानसून 4 जून को करेलम पहुंचा था, इसके बाद 6 जून तक यह 5 राज्यों में बढ़ता गया। हालांकि पिछले 5 दिनों से यह तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के हरनाई और बंगाल के सिलीगुड़ी में रूका हुआ है। लेकिन अगले 3 दिन में इसके तेजी से आगे बढ़ने के आसार  है। आगे मानसून जल्द ही महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के बाकि हिस्सों में पहुंचेगा। 

देश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुजरात को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 22 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई इलाकों में गर्मी अभी भी बरकरार है और 8 राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। बुधवार को 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। गुरुवार को ग्वालियर, जबलपुर समेत 34 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मुरैना, भिंड, दतिया और निवाड़ी में शुक्रवार को ओले गिरने की संभावना जताई है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है।

गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में बारिश हुई। बिहार में पटना, बक्सर, सुपौल समेत 5 जिलों में सुबह-सुबह आंधी के साथ बारिश हुई, अंधेरा छाया। लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें