नवीनतम
रंग पंचमी पर्व आज
भोपाल (महामीडिया ) रंग पंचमी का पर्व आज राजधानी भोपाल सहित पूरे भारत में धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। रंग, गुलाल एवं अबीर का पर्व हमारी संस्कृति में एक सकारात्मक वातावरण के निर्माण सहित संस्कृति के संरक्षक एवं संवाहक के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है। यही कारण है कि हमारी उत्सव धर्मिता एकाकार स्वरूप लेकर एकता एवं विश्व बंधुत्व की भावना को एकाकार करती है। रंग पंचमी पर्व के अवसर पर पूरे देश में चल समारोहों का आयोजन किया जाता है जो कि आज भोपाल में भी किया जा रहा है।