सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का नया कीर्तिमान

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का नया कीर्तिमान

भोपाल [ महामीडिया] सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की मार्केट वैल्यू  करीब 95.08 लाख करोड़ रुपए के पार हो गई है। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस चिप्स की बढ़ती मांग के कारण दुनिया की इस सबसे बड़ी मेमोरी चिप मेकर कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में करीब 400% की तेजी आई है। बुधवार को कारोबार के दौरान सैमसंग के शेयरों में 15% का उछाल आया है। इसके साथ ही ताइवान की TSMC के बाद सैमसंग यह मुकाम पाने वाली एशिया की दूसरी कंपनी बन गई है।

सम्बंधित ख़बरें