नवीनतम
महर्षि आश्रम में शिव महापुराण कथा 26 जनवरी से
भोपाल [ महामीडिया ] प्रयागराज के संगम तट पर स्थित महर्षि आश्रम में श्री शिव महापुराण कथा 26 जनवरी से प्रारंभ हो रही है। प्रतिदिन दोपहर 3:00 से लेकर शाम 6:00 तक कथा व्यास आचार्य डॉ.नीलिंप त्रिपाठी श्री शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। श्री शिव महापुराण कथा 26 जनवरी से प्रारंभ होकर एक फरवरी तक निरंतर चलेगी। प्रयागराज की संगम तट पर स्थित भव्य महर्षि आश्रम में इसका आयोजन किया जा रहा है।