सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित
भोपाल [ महामीडिया] सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिसमें कुल 13,343 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इस वर्ष प्रारंभिक परीक्षा के जरिए कुल 1,016 रिक्तियों को भरा जाना है। परीक्षा 24 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 से किया जाएगा।