म.प्र.विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से संभावित

म.प्र.विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से संभावित

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है। यह सत्र भी पिछले मानसून सत्रों की तरह छोटा ही रहने वाला है। सत्र की अवधि एक सप्ताह  तक हो सकती है। मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा विधेयक और वर्ष 2026-27 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा । विधानसभा सचिवालय ने  इसके लिए प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा है जिसकी अनुमति की प्रतीक्षा है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार तीन से पांच विधेयक ला सकती है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के भी विधेयक शामिल रहेंगे। इसके अलावा प्रथम अनुपूरक बजट भी सत्र के दौरान आएगा। इसके लिए वित्त विभाग द्वारा पहले ही सभी विभागों से प्रस्ताव बुलाए जा चुके हैं और उसका अध्ययन किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें