इंडोनेशिया में 6.8 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया में 6.8 तीव्रता का भूकंप

भोपाल [ महा मीडिया]  

इंडोनेशिया में आज मंगलवार सुबह 6.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया। यह भूकंप इंडोनेशिया में सुबह 08:57 बजे 45 किलोमीटर की गहराई पर आया। मंगलवार को पालू और सेंट्रल सुलावेसी के कुछ हिस्सों में भूकंप आने के बाद लोगों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा है  कि पालू, सिगी, डोंगगाला और टोजो उना-उना इलाकों में जोरदार झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या ढांचे को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है लेकिन  अधिकारी प्रभावित इलाकों में भूकंप के असर का आकलन कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें