मानसून म.प्र.से दूर
भोपाल [ महा मीडिया]
मानसून तेलंगाना के भद्राचलम में 6 दिन से अटका है। जब तक यह आगे नहीं बढ़ेगा तब तक मध्य प्रदेश में इस तरफ से नहीं पहुंचेगा । दूसरी तरफ मानसून अरब सागर से आगे नहीं बढ़ा। यहां 8जून से अटका है। मध्य प्रदेश में मानसून प्रवेश 5 दिन में या उसके बाद ही हो सकता है। मौसम मॉडल संकेत दे रहे हैं कि इस सप्ताह के अंत तक बारिश की गतिविधियों में सुधार संभव है। मौजूदा पैटर्न कमजोर होने पर मानसूनी हवाएं तेज होंगी। अगले 4-5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन सकती हैं।