म.प्र.के कला पंचांग का विमोचन

म.प्र.के कला पंचांग का विमोचन

भोपाल [ महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्ष 2026-27 के कला पंचांग का विमोचन किया। यह पंचांग पूरे साल आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियों का एक आधिकारिक कैलेंडर है। इसमें वर्ष भर होने वाले सभी कला आयोजनों और उत्सवों की विस्तृत जानकारी शामिल है। उन्होंने इस अवसर पर त्योहारों और मेलों के माध्यम से विभिन्न समाजों को जोड़ने वाले कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का दायरा बढ़ाकर प्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंग उज्जैन और ओंकारेश्वर सहित प्रमुख शक्तिपीठों को भी इसमें शामिल करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संस्कृति विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए विभाग के व्यापक पुनर्गठन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास के नाम पर संस्कृत साहित्य अकादमी संचालित है लेकिन उनके संरक्षक सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर कोई अकादमी नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें