भारतीय सेना इजरायली टेलीस्कोपिक दूरबीन का उपयोग करेगी
भोपाल [ महामीडिया]
भारतीय सेना ने नेगेव मशीन गन के लिए इजरायली कंपनी की दिन के समय उपयोग होने वाली टेलीस्कोपिक दूरबीन को चुना है। इसकी मदद से दूर के लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाना आसान हो जाता है। इजरायली कंपनी मेप्रोलाइट की मेप्रो एक्स6 एक फिक्स्ड 6एक्स मैग्निफिकेशन वाली टेलीस्कोपिक साइट है जिसे असाल्ट राइफल, लाइट मशीन गन और दूसरे हथियार के लिए बनाया गया है जिनमें सटीकता, मजबूती और बेहतरीन आप्टिकल परफार्मेंस की जरूरत होती है। इन साइट्स की डिलीवरी भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के द्वारा होगी ।