महिला टी-20 विश्व कप में आज दो मैच
भोपाल [ महामीडिया]
महिला टी-20 विश्व कप में आज मंगलवार को साउथम्पटन के रोज बाउल ग्राउंड पर दो मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से रात 7 बजे से होगा। फिर रात 11 बजे से मेजबान इंग्लैंड और आयरलैंड दूसरे मैच में आमने-सामने होंगे।न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज ने हराया था जबकि श्रीलंका को इंग्लैंड ने हराया था। आयरलैंड को स्कॉटलैंड के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा था। संभावित टीमें इस प्रकार हैं :
पहला मैच
न्यूजीलैंड: जॉर्जिया प्लिमर, सुजी बेट्स/इज़ी गेज, मेली केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नेन्सी पटेल, रोजमेरी मेयर, लिया ताहुहू।
श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, माल्की मदारा, मिथाली अयोध्या।
दूसरा मैच
इंग्लैंड: डैनी वायट-हॉज, एमी जोन्स, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।
आयरलैंड: एमी हंटर, अलाना डालजेल, गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, आर्लीन केली, एवा कैनिंग, कारा मरे, एमी मैग्वायर।