कैलिफोर्निया के अमरीकी विमान दुर्घटना में आठ लोग मरे

कैलिफोर्निया के अमरीकी विमान दुर्घटना में आठ लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में सवार सभी 8 लोगों के मारे गए हैं।विमान नियमित परीक्षण उड़ान पर था। सुबह करीब 11.20 बजे टेकऑफ के तुरंत बाद विमान नीचे गिरा और उसमें आग लग गई। मृतकों में वायुसेना के जवान और विमान परीक्षण से जुड़े विशेषज्ञ शामिल थे। फिलहाल दुर्घटना की वजह साफ नहीं है। अनुमान है कि विमान का कंट्रोल सिस्टम, इंजन या टेस्टिंग किए जा रहे किसी उपकरण में खराबी आई होगी। हादसे के बाद एयरफील्ड को बंद कर दिया गया है और आने वाले विमानों को दूसरे एयरबेस की ओर भेजा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें