सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार से जवाब मांगा
भोपाल [ महामीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को पंजाब में बच्चों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिकार कानून, 2009 के कथित तौर पर सही तरीके से लागू नहीं होने के मामले में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। दायर याचिका में कहा गया है कि राज्य में पिछले 15 साल से कानून के प्रावधानों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि क्या उन्होंने ऐसे स्कूलों की पहचान की है जो कानून का पालन नहीं कर रहे हैं। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि पंजाब में पिछले 15 वर्षों से कानून के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने 2012 के सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का भी हवाला दिया जिसमें शिक्षा अधिकार कानून की वैधता को बरकरार रखा गया था।