फीफा विश्व कप : मेसी की हैट्रिक
भोपाल [ महामीडिया] लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप में अल्जीरिया के विरुद्ध अपने विश्व कप करियर की पहली हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाई। मेसी ने इस हैट्रिक के साथ ही विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा (16) गोल करने के मामले में जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
फीफा विश्व कप 2026 में 38 साल के मेसी ने अल्जीरिया के विरुद्ध 17वें, 60वें और 76वें मिनट पर गोल दागे। वह 78वें मिनट के खेल के बाद मैदान से बाहर चले गए। उनके इस प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे के मैच में अल्जीरिया को 3-0 से हराया और अर्जेंटीना की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। इतना ही नहीं सिर्फ इस विश्व कप में अपनी पहली हैट्रिक ही नहीं बल्कि मेसी ने कई रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त किए। मेसी ने फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उनके नाम अब 16 गोल हो गए हैं। इस तरह उन्होंने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोजे के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस मैच से पहले वह उनके रिकॉर्ड से तीन गोल पीछे थे लेकिन हैट्रिक लगाकर उन्होंने इस अंतर को खत्म किया।