शिमला में आठ किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम
भोपाल [ महामीडिया] शिमला की सड़कों पर ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चल रहा है। संजौली से छराबड़ा के बीच आज सुबह ही लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इससे लोकल लोगों के साथ-साथ देशभर से पहाड़ों पर घूमने पहुंच रहे पर्यटक भी परेशान हैं। इस भीषण जाम के कारण 10 मिनट के सफर को तय करने में लोगों को 2 घंटे तक का समय लग रहा है। संजौली, नवबहार, ढली सब्जी मंडी से लेकर छराबड़ा और भट्टा गुफा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। स्थानीय लोग, दफ्तर जाने वाले कर्मी, स्कूली बच्चे और देश भर से आए पर्यटक इस जाम में बुरी तरह फंसे हुए हैं।