ऑनलाइन ठगी की 44 वेबसाइट और 8 टेलीग्राम चैनल उजागर
भोपाल [ महामीडिया] अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने नीट-यूजी के री-एग्जाम से पहले ऑनलाइन पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने राजस्थान और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 44 वेबसाइट और 8 टेलीग्राम चैनल बना रखे थे। इनमें फेक पेमेंट के स्क्रीनशॉट और धन्यवाद संदेश पोस्ट किए जाते थे। यह भी दावा किया जाता था कि पहले दिए गए पेपरों का 70 से 80 परसेंट हिस्सा सही निकला था। इससे छात्र और पेरेंट्स उनके झांसे में आ जाते थे।जांच में पता चला कि एक हजार से ज्यादा लोगों ने पेपर खरीदने के लिए आरोपियों को पैसे भेजे। इसके बदले उन्हें पुराने या फर्जी प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी भेजी जाती थी।