सीधी जिले में चार युवक-युवतियां नदी में डूबे
भोपाल [ महामीडिया] सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के भंवरसेन घाट पर आज सोमवार दोपहर पिकनिक मनाने आए चार युवक-युवतियां डूब गए। इनमें से एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है। मृत युवती की पहचान ज्योति सेन (24) के रूप में हुई है बाकी तीन अन्य की की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।