शिमला में ओलावृष्टि और बारिश
भोपाल [ महामीडिया] हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज दोपहर डेढ़ बजे के बाद तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। शिमला के फागू, चियोग, तलाई और चौपाल में भारी ओलावृष्टि से सेब समेत दूसरी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किन्नौर में भी सुबह 5.30 बजे ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों को ओलावृष्टि और बारिश ने प्रभावित किया जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।