आज तबादलों की समय-सीमा बढ़ा सकती है म.प्र.सरकार
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में तबादलों के लिए तय की गई 15 जून की समय-सीमा समाप्त हो गई है लेकिन ज्यादातर विभाग अब तक तबादला आदेश जारी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में सरकार तबादलों की अवधि एक सप्ताह तक बढ़ा सकती है। इस संबंध में आदेश आज सोमवार को जारी होने की संभावना है।