मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट से मुलाकात की
भोपाल [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों और चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए ब्रातिस्लावा कैसल में स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात की है। मोदी को पारंपरिक स्लोवाक रीति से ब्रेड और नमक भेंट किया गया जिसे यहां आतिथ्य, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। मोदी ने एयरपोर्ट पर स्लोवाकिया में मौजूद भारतीयों से भी मुलाकात की। वह 17 जून को फ्रांस के एवियान में G7 समिट में शामिल होंगे।