शेयर बाजार बढ़त पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार आज भारी बढ़त पर बंद हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने की ख़बरों से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख रहा। सकारात्मक माहौल के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 736 अंक चढ़कर 76,264 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी तेजी के साथ 23,900 अंक के पार पहुंच गया।सेंसेक्स पैक के अधिकांश शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट और इटरनल सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इन शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई।निफ्टी में इंटरग्लोब एविएशन और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे।