फ्रांस में आज से G7 समिट
भोपाल [ महामीडिया] फ्रांस के एवियन शहर में आज से G7 समिट शुरू हो रही है जो 17 जून तक चलेगी। सोमवार को अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी, यूके पीएम स्टीमर, यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन एवियन पहुंचे। पीएम मोदी आज स्लोवाकिया से यहां पहुंचेंगे। फ्रांस पहुंचने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय बैठक की। मैक्रों ने अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह विश्व शांति के लिए बड़ा कदम है। इससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी बढ़ेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समिट के दौरान मोदी G7 नेताओं, सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनकी राष्ट्रपति ट्रम्प से भी मुलाकात होने की संभावना है।