म.प्र. कैबिनेट ने तबादलों की समयसीमा बढाकर कई निर्णय लिए

म.प्र. कैबिनेट ने तबादलों की समयसीमा बढाकर कई निर्णय लिए

भोपाल [ महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। सरकार ने तबादला अवधि में 24 घंटे की अतिरिक्त राहत देते हुए इसकी समय-सीमा बढ़ा दी है।अब प्रदेश में आज रात 12 बजे तक तबादले किए जा सकेंगे। अब सरकार ने एक दिन का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। 21 जून को जबलपुर में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपस्थित रहेंगी।

कैबिनेट के प्रमुख निर्णय

  • इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की बढ़ी हुई लागत की अनुमति मिली।
  • वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने वाली 3 योजनाएं जारी रहेंगी।
  • गांवों के पुनर्वास के लिए मुआवजा अनुमति पर चर्चा हुई।
  • श्रम विभाग की कई योजनाओं को आगे भी जारी रखने का निर्णय हुआ ।
  • स्थानीय निधि ऑडिट से जुड़ी योजनाओं की अनुमति मिली ।
  • हाईकोर्ट के आदेश के तहत लोक निर्माण विभाग के एक मामले में पेंशन की अनुमति दी गई।

सम्बंधित ख़बरें