राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 25 लोगों पर कार्रवाई तय
भोपाल [ महामीडिया] राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच में 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। इनमें से 25 लोगों पर कार्रवाई के आसार हैं। जिन लोगों से SIT पूछताछ कर चुकी है उन्हें अगले आदेश तक कहीं बाहर न जाने की चेतावनी दी गई है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम की शुरुआती कार्रवाई के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है।