भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा वनडे आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा वनडे आज

भोपाल [ महामीडिया] भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।   मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर होगी। हालांकि मौसम मैच में बाधा डाल सकता है। चेन्नई में शनिवार को बारिश की 55% संभावना है।भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 5 मैच जीते हैं जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। अफगानिस्तान आज तक भारत के विरुद्ध कोई वनडे मैच नहीं जीत सका है।

सम्बंधित ख़बरें