उमरिया सड़क हादसे में दो युवक मरे
भोपाल [ महामीडिया] उमरिया में आज शनिवार की सुबह रिश्तेदारी से घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृतकों की पहचान खैरवान टोला ग्राम पंचायत गोवर्दे निवासी प्रदीप केवट पिता मुन्ना केवट और रामकेश केवट पिता राम भजन केवट के रूप में हुई है। वहीं हिमांशु केवट पिता उमेश केवट गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि तीनों युवक रिश्तेदारी में गए हुए थे और शनिवार सुबह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे।