नवीनतम
सेबी ने कई नए निर्णय लिए
भोपाल [ महामीडिया] प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने आज अपनी बोर्ड बैठक में कई निर्णय लिए है। बाजार नियामक ने स्टॉक एक्सचेंज के जरिये खुले बाजार से पुनर्खरीद की दोबारा शुरूआत करने, रिजर्व बैंक के प्रतिभूतिकरण ढांचे के अनुरूप ऋण पत्रों के लिए मानदंडों में समानता लाने, म्युचुअल फंड के लिए इंट्राडे उधारी को आसान बनाने और वैकल्पिक निवेश फंडों के लिए मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने को मंजूरी दी है।खुले बाजार से पुनर्खरीद की शुरूआत एक साल बाद होने जा रही है। इसे चरणबद्ध तरीके से खत्म कर दिया गया था। यह कदम पुनर्खरीद पर लागू संशोधित कराधान ढांचे के बाद उठाया गया है। स्टॉक एक्सचेंज के जरिये पुनर्खरीद को खुलने के 66 कार्य दिवसों के भीतर पूरा करना होगा। पुनर्खरीद अवधि के पहले छह महीनों के दौरान आवंटित रकम के कम से कम 40 फीसदी का उपयोग करना होगा। फिलहाल पुनर्खरीद निविदा पेशकश मार्ग और बुक-बिल्डिंग के जरिये खुले बाजार से की जा सकती है। स्टॉक एक्सचेंज के जरिये खुले बाजार से पुनर्खरीद 1 अगस्त से फिर शुरू होगी ताकि कंपनियों को एक अतिरिक्त मार्ग मिल सके।बाजार नियामक ने प्रवर्तक के शेयरों के लिए फ्रीज और न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता जरूरतों के अनुपालन जैसे कुछ सुरक्षा उपाय बताए हैं। इसके अलावा दो पुनर्खरीद के बीच के अंतराल को कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुरूप किया गया है।