पश्चिम बंगाल में तृणमूल नेता की पत्नी गिरफ्तार
भोपाल [ महामीडिया] पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को आज शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। उन पर फालता पुलिस स्टेशन पर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले और जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश का आरोप है। इस मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर खान को पुलिस ने 8 जून को भारत से भागने के दौरान नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था।