फुटबॉल विश्व कप में रोनाल्डो और मेसी का रोमांचक मैच
भोपाल [ महामीडिया] फुटबॉल विश्व कप में आज के मुकाबलों में दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे। फ्रांस 24 साल बाद सेनेगल से भिड़ेगा। फ्रांस के स्टार और 2022 वर्ल्डकप में हैट्रिक लगाने वाले एम्बाप्पे से फैंस को काफी उम्मीदें होंगी। पिछला विश्व कप जीतने वाली मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला अल्जीरिया से है। अल्जीरिया बराबरी की टीम तो नहीं है लेकिन मैदान पर मेसी की मौजूदगी ही दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए काफी है। अमेरिका के ह्यूस्टन में खेले जाने वाले मैच पर सबकी नजरें होंगी। कैप्टन क्रिश्चियानो रोनाल्ड की अगुआई में पुर्तगाल कांगो पर जीत के साथ विश्व कप की शुरुआत करना चाहेगी। फ्रांस-सेनेगल का मुकाबला भारतीय टाइम के हिसाब से रात 12.30 बजे से न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी में शुरू होगा। इराक और नॉर्वे के बीच रात 3:30 बजे से मैच बोस्टन स्टेडियम में होगा। अर्जेंटीना सुबह 6:30 बजे कंसास सिटी स्टेडियम में अल्जीरिया के विरुद्ध खेलगी।