चांदी की कीमतों में आज तीन हजार की वृद्धि

चांदी की कीमतों में आज तीन हजार की वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया] सोने-चांदी के दाम में आज 25 मई को बढ़त है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 760 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2,950 रुपए बढ़कर 2.66 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी रही है। सोना 2026 में अब तक 26 हजार रुपए और चांदी 41 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था जो अब 1.56 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

सम्बंधित ख़बरें